कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों के 6 नामों का किया ऐलान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें मध्य प्रदेश के लिए 3, गोवा के लिए 2 और दादरा के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने अब तक 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
कांग्रेस ने ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। पार्टी ने राज्य की 29 सीटों में से 28 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।
वहीं नॉर्थ गोवा सीट से रमाकांत खलप और साउथ गोवा सीट से कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दादरा एंड नगर हवेली (एसटी) सीट से अजीत रामजीभाई माहला चुनाव मैदान में उतारा है।


भारत की कार्रवाई से हिला PAK, ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट ने बताई वजह
अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें
लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने इस अभिनेता के साथ काटा केक; दिखी फिल्म की पूरी टीम