कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, अकबर द ग्रेट और मोदी द इनॉग्रेट
नई दिल्ली । कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज किया है। कांग्रेस ने कहा कि एक व्यक्ति के अहंकार और आत्मप्रचार की इच्छा ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को परिसर के उद्घाटन करने के अपने संवैधानिक विशेषाधिकार से वंचित किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा, कल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रांची में झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में देश के सबसे बड़े न्यायिक परिसर का उद्घाटन किया, लेकिन यह एक व्यक्ति का अहंकार और आत्म-प्रचार की इच्छा है जिसने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने से वंचित किया है। अशोका द ग्रेट, अकबर द ग्रेट और मोदी द इनॉग्रेट।
उधर कांग्रेस के हमले के बाद 20 विपक्षी दलों ने पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के अपने फैसले की घोषणा की। कांग्रेस, वामपंथी, टीएमसी, सपा और आप सहित उन्नीस विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा की।
विपक्ष के बहिष्कार के आह्वान के बाद, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भी तीखा पलटवार किया था, जिसमें विपक्ष के रुख को लोकतांत्रिक लोकाचार और देश के संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान बताया था। दूसरी ओर 19 विपक्षी दलों ने अपने संयुक्त बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन करने का निर्णय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान है।


UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैप में फंसे कार्यपालन यंत्री
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
आर्थिक सर्वेक्षण में विकास को लेकर सरकार का भरोसा मजबूत
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना