कांग्रेस पार्षद और उनके पति पर रेस्टोरेंट में मारपीट, मामला दर्ज
इंदौर: सोमवार रात को इंदौर के विजय नगर में वार्ड 46 से कांग्रेस पार्षद शेफू कुशवाह और उनके पति आकाश कुशवाह के साथ मारपीट की गई। दोनों एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे, जहां स्कीम नंबर 54 के गुरु कृपा रेस्टोरेंट में पास की टेबल पर बैठे तीन युवक और एक महिला मोबाइल पर किसी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बात कर रहे थे। शेफू और आकाश ने उन्हें ऐसा करने से रोका और कहा कि यहां ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
आरोपियों ने कहा कि वे भाजपा से जुड़े हैं
इससे आरोपी भड़क गए और उन्होंने महिला पार्षद और उनके पति के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब आरोपियों ने कहा कि वे भाजपा से जुड़े हैं, तो दोनों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपना परिचय दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी और भी ज्यादा आक्रामक हो गए और चारों ने मिलकर पार्षद और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल स्टाफ ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी होटल में भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों ने अपनी बाइक रेस्टोरेंट के बाहर छोड़ दी, जिसे पुलिस ने थाने ले जाकर जब्त कर लिया। बाद में महिला पार्षद अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पार्षद के पति आकाश कुशवाह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खा रहे थे, तभी पास की टेबल पर बैठे युवक-युवती अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब उन्होंने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद होटल स्टाफ ने उन्हें अलग किया और करीब दस मिनट बाद आरोपी वहां से चले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज की नसीहत या सवाल? कांग्रेस की योजनाओं में इन विभूतियों का नाम क्यों गायब
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल चुनाव 2026: कांग्रेस ने घोषित किए पहले 55 उम्मीदवार, शुरू हुआ मैदान
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी