कांग्रेस ने शुरू किया जोरदार अभियान, रायपुर में हंगामा
रायपुर|आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस हल्लाबोल प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रही है. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. वहीं घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली|
रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन
यह प्रदर्शन “मनरेगा बचाओ” अभियान के तहत किया जा रहा है. इसके साथ ही बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीदी में अनियमितता, गैस सिलेंडर महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के बढ़ते कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है|
सचिन पायलट समेत बड़े नेता शामिल
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. एआईसीसी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता रहे मौजूद हैं. प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कांग्रेस कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित केनाल रोड के भारत माता चौक पर एकत्रित होंगे. भारत माता चौक से विधानसभा की ओर मार्च किया जाएगा|
बीजेपी ने गरीबों के अधिकारों को खत्म किया – भूपेश बघेल
‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि मनरेगा, सोनिया और मनमोहन की सोच थी. मनरेगा कानून है कोई योजना नहीं हैं. मनरेगा कानून से लाखों परिवार को रोजगार मिला. गरीबों को सम्मान देने वाला अधिकार है. बीजेपी ने गरीबों के अधिकारों को खत्म किया. पंचायत के फंड रोककर कौन सा न्याय हो रहा?
चरणदास महंत ने कहा – विरोध की आवाज को दबा रही सरकार
सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मनरेगा, महंगाई और मजदूरों के अधिकारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी. “राजस्थान के लोगों ने कभी झुकना नहीं सीखा, वे सम्मान के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं|
हम भी गरीबों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे.” उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मनरेगा कानून को फिर से मजबूत किया जाएगा|


अल्फाज़ के जादूगर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सूर्या की फिल्म को लेकर डायरेक्टर बालाजी का बयान चर्चा में
जंगल सफारी दो दिन बंद, पर्यटकों की एंट्री पर रोक
लाल मिर्च से हमला कर अधिकारी को रोकने की कोशिश, उज्जैन में अतिक्रमण टीम सुरक्षित
युवा सलामी बल्लेबाज ने दिग्गज खिलाड़ियों को भी किया प्रभावित
भारत की सीमाओं पर बढ़ता खतरा? रिपोर्ट में चीन-पाकिस्तान को बताया अहम चुनौती
1600 MW सुपर थर्मल यूनिट का भूमिपूजन 6 जून को, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
धमतरी में दर्दनाक एक्सीडेंट: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
निगमायुक्त ने परियट जलाशय में जल प्रबंधन की समीक्षा की