भगवान शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज
इंदौर । इंदौर के तुकोगंज थाने में श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जंडेल की भगवान शिव पर की गई टिप्पणी से हिन्दूवादी संगठन नाराज थे और उन्होंने शुक्रवार रात को थाने का घेराव कर दिया था। भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पर प्रदर्शन करते रहे। आखिरकार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि जंडेल ने भगवान शिव के खिलाफ टिप्पणी कर हिन्दू समाज की भावनाएं भड़काई है। उन्हे जल्दी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
शुक्रवार रात को सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तुकोगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि जंडेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए। अफसरों ने कहा कि जंडेल के खिलाफ पहले ही संबंधित थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज हो चुका है, लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे और रिपोर्ट नहीं लिखने पर सड़क पर बैठकर भजन गाने लगे। मंच से जुड़े वकील अनिल नायडू ने कहा कि उन्होंने विधायक की टिप्पण सोशल मीडिया पर देखी है। इससे मेरी व मेरे साथियों की भावनाएं आहत हुई है, इसलिए इंदौर में भी प्रकरण दर्ज हो सकता था। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने वरिेष्ठ अफसरों से बात की और विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ धारा-299 के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद थाने के बाहर प्रदर्शन समाप्त हुआ और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता लौट गए। तीन दिन पहले विधायक जंडेल का पुतला भाजपा कार्यकर्ताअेां ने जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया था।


MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट