लोकतंत्र नहीं, खतरे में है कांग्रेस पार्टी: जेपी नड्डा
भाजपा और कांग्रेस राहुल के लंदन में दिए बयानों पर आमने-सामने
बैंगलुरु । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए बयानों पर भारत की राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस पार्टी खतरे में है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। माइक बंद कर दी जाती है। उन्होंने भारत में लोकतंत्र को खतरा बताया था।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने जनता से ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जिस तरह से मानसिक दिवालियापन की ओर बढ़ रही है, वह निंदनीय और पीड़ादायक है। कांग्रेस पार्टी इन दिनों जिस तरह की गतिविधियों में शामिल है और उनके नेता राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह निंदनीय है।
कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण और बांटो व राज करो की नीति में संलिप्त हैं। उन्होंने अब सारी हदें पार कर दी हैं। राहुल गांधी इंग्लैंड जाते हैं और भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाते हैं। वह कहते हैं कि यहां लोकतंत्र खत्म हो गया। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नागालैंड को कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, मेघालय में पांच सीट और त्रिपुरा में तीन सीट मिली है। यह लोकतंत्र नहीं है, जो खतरे में है, आपकी पार्टी खतरे में है। भाजपा अध्यक्ष मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की विजया संकल्प यात्रा के तहत बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राज्य के मंत्री आर अशोक, बी श्रीरामुलु सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष ने चलाकेरे और मोलाकलमुरु में रोड शो किया।


लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
ईरान पर इजराइल का सख्त रुख, “किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
IPL से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस
इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा
IPL शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका