कंटेंट क्रिएटर और म्यूजिशियन यशराज मुखाटे ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग की शादी
'रसोड़े में कैन था', 'पावरी हो रही है...' जैसे कई डायलॉग्स पर गाने बनाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाले यशराज मुखाटे एक बार फिर से लाइमलाइट का हिस्सा बन गए हैं. कंटेंट क्रिएटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलपना से शादी कर ली है. यशराज ने अपने इंस्टाग्राम पर रजिस्टर्ड मैरिज की खूबसूरत फोटो शेयर की हैं.
यशराज मुखाटे ने रचाई शादी
यशराज मुखाटे ने 28 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है. यशराज ने लिखा- "दो बड़े मेजर कोलैब्स आज हुए हैं. एक अल्पना और मैंने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है और दूसरा कोलैब गाना है. उस गाने का नाम 'मन धागा' है." यशराज की दो-दो गुडन्यूज से फैंस खूब एक्साइटेड हो गए हैं और कंटेंट क्रिएटर को नई लाइफ और नए प्रोजेक्ट के लिए बधाईयां दे रहे हैं.
सितारों ने भी यशराज को बधाई दी
यशराज मुखाटे को शादी और नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस और सेलेब्स से खूब बधाईयां मिल रही हैं. यशराज को शहनाज गिल ने भी बधाई दी. बता दें, शहनाज के साथ भी यशराज ने तुआडा कुत्ता टॉमी पर कोलैब किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था. शहनाज के अलावा यशराज को अर्चना पूर्ण सिंह, अर्चना गौतम, जैमी लीवर समेत कई ने बधाई दी है.
पहला म्यूजिक एल्बम
रसोड़े में कौन था...डायलॉग से फेमस होने वाले यशराज मुखाटे अपना पहला म्यूजिक एल्बम लेकर आ रहे हैं. इस म्यूजिक एल्बम का नाम मन धागा है. मन धागा एल्बम को यशराज मुखाटे के साथ अमित त्रिवेदी और जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है. तो वहीं गाने के बोल अनविता दत्त और म्यूजिक यशराज मुखाटे ने तैयार किया है.


सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन