नियमित होने से पहले सेवानिवृति की कगार में संविदा कर्मी
जबलपुर । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में लाखों संविदा कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएँ लगभग १५ से २० वर्षो से विभाग में संविदा नियुक्ति पर देते आ रहे हैं परंतु उन्हे आज दिनांक तक नियमित नहीं किया गया। साथ ही ये संविदा कर्मी सभी विभागों में नियमित कर्मचारियों के समान ही महत्वपूर्ण दायित्वों में पूर्ण निष्ठा से कार्य करते आ रहे है, परंतु वेतन उन्हे समान कार्य समान वेतन के अनुसार या उसके अनुरूप नहीं मिलता जबकि ये संविदा कर्मी अपनी पूरी लगन और मेहनत से ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करते है परंतु उन्हे वे सभी वित्तीय लाभ नहीं मिलते जो नियमित कर्मचारियों को मिलते हैं। शासन-प्रशासन के द्वारा उन्हे समय-समय पर आश्वासन तो मिलता रहा है कि उन्हे अति शीघ्र नियमित किया जाएगा परंतु आज दिनांक तक किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं हुआ।इनकी रातों की नींद और दिन का चैन खो गया है अनेक तो रिटायरमेन्ट के नजदीक पहुंच गए है, जिससे वे मानसिक रूप से हताश एवं परेशान और हलाकान हैं कि आखिर विभागों के द्वारा पूरा कार्य उनसे लिया जाता है या यूं कहें कि कई विभागों के कार्य संविदा कर्मचारियों पर ही निर्भर करते हैं परंतु उन्हे वे लाभ नहीं मिलते जो नियमित कर्मचारियों को मिलते हैं, अतः इन्हे नियमित किया जाना चाहिए।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र परिहार, भास्कर गुप्ता, जी आर झारिया, माधव पाण्डेय, देवराज सिंह, सुल्तान सिंह, अजब सिंह, नितिन तिवारी, विश्वनाथ सिंह, आकाश भील, आदेश विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, इमरत सेन, दुर्गेश खातरकर, राकेश मून, दीपक अहिरवार, आदि ने प्रदेश के अति संवेदनशील मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।


DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद