नेपाल में सीपीएम-यूएमल ने प्रचंड से समर्थन वापस लिया, गिरी सरकार
नेपाल की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दलह प्रचंड ने इस्तीफा दे दिया है और के पी शर्मा ओली का नया पीएम बनना लगभग तय हो गया है। संसद में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने विश्वास मत खो दिया। दरअसल, सीपीएम-यूएमल ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 275 सदस्यों वाले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (एचओआर) में प्रचंड के विश्वास मत के खिलाफ 194 और समर्थन में 63 वोट पड़े। विश्वास मत हासिल करने के लिए 138 मतों की आवश्वयकता थी। पिछले ही सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने प्रचंड सरकार से समर्थन वापल ले लिया था। ओली और नेपाली कांग्रेस (नेकां) के नेताओं ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के शुक्रवार को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले नई गठबंधन सरकार के गठन पर मंथन किया था। आपको बता दें के नेकां के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने पहले ही ओली को नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के रूप में अपना समर्थन दिया है। एचओआर में नेपाली कांग्रेस के 89 सदस्य हैं। इसके अलावा सीपीएन-यूएमएल के पास 78 सीटें हैं। दोनों पार्टियों के गठबंधन के पास कुल मिलाकर 167 सीटें होंगी, जो कि सरकार बनाने के लिए 138 के आवश्यक बहुमत से अधिक है। निचले सदन में 138 सीटों के बहुमत के मुकाबले प्रचंड की पार्टी के पास सिर्फ 32 सीट हैं। ओली ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और देश के विकास के लिए यह जरूरी है। समझौते के मुताबिक, ओली-देउबा बारी-बारी से तीन वर्ष तक पीएम रहेंगे। प्रचंड के विश्वासमत हसिल नहीं कर पाने के बाद ओली शनिवार को प्रधानमंत्री बन सकते हैं और रविवार को वह पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। पार्टी सचिवालय में ओली ने कहा कि दो बड़े राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन नेपाल के विकास के लिए जरूरी था। उधर, मौजूदा पीएम प्रचंड ने आरोप लगाया कि ओली ने उन्हें बेवजह धोखा दिया है।


बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
अदालत ने याचिका को तथ्यों के आधार पर अस्वीकार किया
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
बयान/पोस्ट को लेकर विवाद, हर्जाने की मांग
सरकार ने जताई आपत्ति, विवाद बढ़ा