घर बैठे आसानी से बनाए Birth Certificate
आधार कार्ड तो जरूरी होता है लेकिन उससे पहले बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। बच्चों के जन्म के बाद कानूनी रूप से कुछ दस्तावेज तैयार करवाना होता है। इनमें से एक बर्थ सर्टिफिकेट है।बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल सरकारी, गैर-सरकारी कामों के साथ ही स्कूल कॉलेज एडमिशन के लिए भी किया जाता है। बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का प्रोसेस अब काफी आसान है। आप घर बैठे आसानी से बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन एप्लीकेशन के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन भी जरूरी होता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको सरकारी ऑफिस जाना होगा।वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको राज्य की नागरिक सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको बता दें कि ऑफलाइन और ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
ये दस्तावेज है जरूरी
अस्पताल का बर्थ लेटर प्रोवाइड
माता-पिता का आधार कार्ड
मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी
राशन कार्ड
वोटर आई-डी कार्ड
एड्रेस प्रूफ
मोबाइल नंबर
ऑनलान आवेदन करने का प्रोसेस
सबसे पहले राज्य की नागरिक सेवाओं की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर General public sign up के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
अब न्यू पेज ओपन होगा। इस पेज पर सभी जरूरी जानकारी को भरें और फिर रजिस्टर पर क्लिक करें।
इसके बाद मेल आई-डी और मोबाइल नंबर पर आपको मैसेज के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें और Birth Certificate के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
इसके बाद आवेदन के लिए फॉर्म ओपन हो जाएगा और उसमें आपको जरूरी जानकारी भरना होगा।
सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको सबमिट करना है और फिर लगभग 1 हफ्ते के भीतर बर्थ सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा।


भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान