स्कूल में युवक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक स्कूल में युवक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। स्कूल परिसर में युवक की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक स्कूल से कुछ दूरी पर रहने वाला था।
सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को शहर के नयापारा वार्ड में संचालित शासकीय स्कूल परिसर में वार्डवासियों ने एक युवक के शव को फांसी पर लटका देखा। इससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली पुलिस में घटना की जानकारी वार्डवासियों ने दी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उमेश पवार के रूप में शिनाख्त किया। मृतक युवक उसी वार्ड का निवासी है, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की है, यह स्पष्ट नहीं है। स्वजन से पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत