फ्री आधार अपडेट सेवा की डेडलाइन बढ़ी
नई दिल्ली । यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को फिर से 6 महीने बढ़ा दिया है। अब आप अपने आधार को 14 जून 2025 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे। इसके पहले डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी। यूआईडीएआई ने बताया कि लाखों आधार नंबर धारकों को फायदा पहुंचाने के लिए फ्री में ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपलोड करने की सर्विस को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह सुविधा सिर्फ मायआधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इस दिशा में यूआईडीएआई ने डेडलाइन को चौथी बार बढ़ाया है। इससे पहले यह तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। यूआईडीएआई का कहना है कि यह फ्री सेवा उन लोगों के लिए जरूरी है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अब तक एक बार भी अपडेट नहीं करवाया है।


दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य