सोते-सोते आई मौत सामने, महिला पर चढ़ गए दो जहरीले सांप
रीवा: जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के सिलचट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रही 23 वर्षीय पुष्पा केवट नामक युवती को दो जहरीले सांपों ने एक साथ कई जगहों पर काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने किसी तरह एक सांप को जिंदा पकड़कर कैद कर लिया, जबकि दूसरा सांप गायब हो गया।
जिला मुख्यालय से सटा है गांव
रीवा जिला मुख्यालय से सटे ग्राम सिलचट में यह घटना हुई। पुष्पा केवट के पति राममणि ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया 'बीती रात करीब 3 बजे तड़के पुष्पा गहरी नींद में सो रही थी। अचानक उसकी चीख सुनकर परिवार वाले कमरे में दौड़े। वहां का दृश्य देखकर सब दंग रह गए। एक बड़ा सांप पुष्पा के शरीर पर लिपटा था, जबकि दूसरा भागता हुआ नजर आया। सांप ने पुष्पा के हाथ, पैर और अन्य हिस्सों पर कई बार डसा था, जिससे उसके शरीर पर गहरे निशान उभर आए हैं।'
चीख सुनकर पहुंचे थे घरवाले
रात में लगभग 3 बजे पुष्पा की चीख सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे थे। परिजनों ने तुरंत रोटी बनाने वाले चिमटे की मदद से सांप को पकड़ने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद वे एक सांप को जिंदा पकड़ पाए और उसे एक डिब्बे में कैद कर लिया। वहीं, दूसरा सांप दीवार की दरार या किसी छेद में घुसकर लापता हो गया।
बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए परिजन
घटना के बाद महिला को बेहोशी की हालत में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सर्पदंश के कारण पुष्पा की हालत नाजुक है। उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। आशंका है कि दोनों सांप जहरीले थे, जिसके कारण जहर पूरे शरीर में फैल गया है।
पहले भी हो चुके कई मामले
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिलचट गांव में पहले भी सर्पदंश के कई मामले हो चुके हैं। हालांकि, इस बार दो सांपों का एक साथ हमला हैरान करने वाला है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही