दिल्ली एमसीडी का एक्शन, 84 फैक्ट्रियों को किया सील.....7 की लाइट बंद
नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन में 84 फैक्ट्रियों को सील किया और सात की बिजली आपूर्ति रोक दी है। एमसीडी के अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई औद्योगिक प्रदूषण को रोकने और गैर कारोबारी क्षेत्रों में अवैध संचालन को नियंत्रित करने के लिए की गई।
एमसीडी ने सितंबर में गैर व्यवसायिक क्षेत्रों में मौजूद 520 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। जहां 70 प्रतिशत प्लॉटों का उपयोग जोनिंग नियमों के तहत औद्योगिक उद्देश्यों के लिए होता है। इसमें 84 इकाइयों को नियमों के उल्लंघन के कारण सील किया गया। दिल्ली में 27 गैर-अनुरूप या गैर-योजनाबद्ध औद्योगिक क्षेत्र हैं। इसमें प्रमुख रूप से उत्तर पश्चिमी दिल्ली का रिठाला इलाका है, जहां विशेष ध्यान है।
इन उद्योगों के यमुना नदी में प्रदूषण स्तर बढ़ने के बारे में बताया गया कि सभी प्रदूषणकारी उद्योग, चाहे वे किसी भी स्थान पर हों, यमुना के प्रदूषण में योगदान करते हैं। एमसीडी इसतरह के उद्योगों के खिलाफ व्यापक रूप से काम कर रही है। वे यमुना के आसपास हैं या नहीं, इसका ज्यादा महत्व नहीं है। इन प्रयासों के बावजूद कारखानों से अनुपचारित अपशिष्ट और इसमें छोड़े जा रहे सीवेज के कारण यमुना के पानी में बदबू बनी हुई है। नदी में जहरीले झाग और गंभीर प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन