कंझावला घटना के सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग : आप
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात कर कंझावला की घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कथित तौर पर आरोपियों को बचाने के लिए जिला पुलिस उपायुक्त को बर्खास्त करने की भी मांग की।
कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक 13 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि पुलिस पर जांच में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लग रहा है।
विधायकों सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नेतृत्व में ‘आप’ प्रतिनिधिमंडल ने अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कथित रूप से आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) हरेंद्र के. सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने उस मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी मांग की जिस पर महिला को घसीटा गया था। ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपियों के राजनीतिक संबंध हैं।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आसान बनाने की पहल।
देने से लाभ...
लंबी दूरी तक मार करने वाली घातक मिसाइल से बढ़ी चिंता
क्या युवाओं का समर्थन लेफ्ट के पक्ष में माहौल बदल पाएगा?
पुलिस ने मामले को लेकर कई एंगल से जांच शुरू की।
रक्षा विशेषज्ञों ने जताई बड़े संघर्ष की आशंका
भोपाल की ऐतिहासिक मस्जिद में नमाज़ के दौरान गूंजे नारे
युवा कलाकारों को मिलेगा मंच और पहचान
‘धुरंधर 2’ 200 करोड़ क्लब में शामिल, बॉक्स ऑफिस पर धमाल
वारिस पठान का बड़ा बयान – ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म