श्रीलंका में डेंगू ने मारा डंक, अब तक 19 लोगों की मौत
कोलंबो। राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई (एनडीसीयू) के जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल श्रीलंका में अब तक 40 हजार से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनडीसीयू ने बताया कि अब तक 40,109 मामले सामने आए हैं, जिनमें 19 लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी प्रांत से सबसे ज्यादा मामले आए, जो कुल मामलों का 42.3 फीसदी है।
उत्तरी प्रांत दूसरे स्थान पर है जहां डेंगू के 12 फीसदी मामले दर्ज किए गए, जबकि मध्य प्रांत में 10.3 फीसदी मामले हैं। पश्चिमी प्रांत में सबसे ज्यादा 10,027 मामले कोलंबो जिले से सामने आए हैं। प्रांत में सबसे पीछे गम्पाहा जिला है, जहां 4,698 मामले सामने आए हैं। एनडीसीयू ने डेंगू के लिए 10 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की भी पहचान की है। एनडीसीयू के मुताबिक पिछले साल डेंगू के कुल 88 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे, जिनमें 57 लोगों की मौत हुई थी।


जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने