एयरलाइंस को लगातार मिली धमकियों के बाद डीजीसीए प्रमुख हटाए गए
नई दिल्ली। विभिन्न एयरलाइंस को लगातार मिल रही धमकियों के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के प्रमुख विक्रम देव दत्त को उनके पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त कर दिया है। यह फैसला एयरलाइंस को मिलीं धमकियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को ही 30 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं थीं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विगत दिनों से में बम से विमान को उड़ाने की धमकियों के बाद विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और पूरी जांच के बाद उन्हें रवाना किया गया, लेकिन इस प्रक्रिया में सैकड़ों यात्री घंटों तक परेशान रहे। केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति पर तत्काल कदम उठाते हुए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई), और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को भी इस मामले पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
इसी बीच खबर आई है, कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रमुख विक्रम देव दत्त को उनके पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त कर दिया है। बम से एयरलाइंस उड़ाने की मिली धमकियों के बीच यह फैसला आया है, अत: इसे इन्हीं घटनाओं से जोड़ा जा रहा है।
महज एक दिन में 30 से अधिक विमानों को धमकियां मिलने के बाद विमानन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) के अफसरों से मुलाकात की। इस बीच बीसीएएस के डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन ने आश्वासन दिया कि भारतीय आकाश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।


दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ