टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
भोपाल : टीकमगढ़ जिले के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाही से शादी कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से घायल हुए एक युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। इस कार्रवाई ने आपात स्थिति में डायल-112 की तत्परता और जिम्मेदारी को एक बार फिर साबित किया।
05 मई को रात्रि राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम बुदौर में शादी कार्यक्रम के दौरान एक युवक को बिजली के तार से करंट लग गया है और वह घायल हो गया है। सूचना मिलते ही बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 आरक्षक श्री धीरेंद्र यादव एवं पायलट श्री रविंद्र सिंह यादव ने मौके पर पहुँचकर पाया कि विवाह कार्यक्रम के दौरान विद्युत तार के संपर्क में आने से युवक को करंट लग गया था। डायल-112 जवानों ने बिना विलंब किए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ पहुँचाया।
डायल-112 जवानों की समयबद्ध और जिम्मेदार कार्रवाई से घायल युवक को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सकी। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना—चाहे वह घरेलू, सामाजिक या सार्वजनिक कार्यक्रम से जुड़ी हो—में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तैयार और प्रतिबद्ध है।


हवा में बची जान: एयर एम्बुलेंस से 5 माह के मासूम का सफल ट्रांसफर
27% आरक्षण मामला: फाइनल हियरिंग आज से शुरू, अदालत रोज़ाना करेगी सुनवाई
2.60 लाख करोड़ की MSP खरीद को मंजूरी, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
ऐतिहासिक जीत के बाद ICC रैंकिंग में चमके बांग्लादेश के खिलाड़ी
जांच रिपोर्ट से सनसनी, जुड़वा बहनों के डीएनए में बड़ा अंतर
अमेरिका-ईरान तनाव: पाकिस्तान की एयरस्पेस नीति पर बहस तेज
सवालों के घेरे में प्रशासन: लग्जरी बस में यात्रियों की सुरक्षा नहीं
सनातन विवाद में बढ़ा सियासी तापमान, विपक्ष ने उठाए तीखे सवाल
पात्र बुजुर्ग इंतजार में, अपात्र खाते रहे पेंशन का पैसा
सख्त व्यवस्था की मिसाल: सिंगापुर में छोटी गलती भी बन सकती है महंगी