सऊदी अरब और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध बहाल
टोरंटो । सऊदी अरब और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध बहाल हो गए हैं। दोनों देशों के बीच एपेक समिट के दौरान सहमति बनी है। सऊदी अरब और कनाडा के बीच 5 साल पहले दरार पैदा हो गई थी। कनाडा और सऊदी अरब ने पूर्ण राजनयिक संबंधों को बहाल करने और नए राजदूतों को नियुक्त करने पर सहमति व्यक्त कर ली है। दोनों देशों ने कहा कि 2018 के विवाद को समाप्त किया गया है, जिसने संबंधों और व्यापार को नुकसान पहुंचाया।
कनाडा और सऊदी अरब के बयानों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में बैंकॉक में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) फोरम के शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बयानों में कहा गया है कि यह निर्णय दोनों पक्षों की आपसी सम्मान और सामान्य हितों के आधार पर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को बहाल करने की इच्छा से उपजा है।


PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?