जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज विकास यात्रा की करेंगे समीक्षा
इंदौर । जिले के प्रभारी मंत्री तथा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। वह आज शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वही दोपहर 3:00 बजे रेसीडेंसी कोठी में विकास यात्रा की समीक्षा करेंगे। मिश्रा सुबह नौ बजे विधायक महेंद्र हार्डिया के घर पहुंचे और हार्डिया की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तीन फरवरी को इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे केलोद करताल इंदौर- देवास बायपास रोड राऊ में स्थित सेज यूनिवर्सिटी इंदौर द्वारा आयोजित सेज पुलिस एक्सिलेंस अवार्ड के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद सुबह 11 बजे होटल रेडिसन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर तीन बजे मंत्री डॉ. मिश्रा रेसीडेंसी कोठी में विकास यात्रा के संबंध में समीक्षा करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि और सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।फरवरी में निकलने वाली विकास यात्राओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शाम 4:30 बजे अन्नपूर्णा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री डॉ. मिश्रा शाम 5:30 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।


नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई