किसी भी लुक को आकर्षक बनाने में बालों की स्टाइलिंग बहुत जरूरी होती है। अगर बाल सही तरह से बने होते हैं तो लुक अपने आप खिल जाता है। अक्सर शादी पार्टी में बालों की स्टाइलिंग के लिए महिलाएं पार्लर जाती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक को हर कोई खूब पसंद करता है। इन डीवाज के लुक इतने अट्रैक्टिव होते हैं

सॉफ्ट कर्ल :सफेद रंग की साड़ी के साथ आलिया ने कर्ल हेयरस्टाइल को कैरी किया है। उन्होंने अपनी फिल्म गंगूबाई के प्रमोशन के लिए इस लुक को क्रिएट किया था।
स्लीक बन :घर पर आसानी से बनने वाले हेयर स्टाइल में से एक है स्लीक्ड-बैक बन। सफेद रंग की साड़ी के साथ दीपिका ने एक स्लीक-बैक बन हेयरस्टाइल को चुना। उन्होंने इस हेयरडू को रफल डिजायनर साड़ी के साथ कैरी किया है। क्लासिक लुक पाने के लिए आप इस हेयर स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं।
सॉफ्ट वेव : सॉफ्ट वेव हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। इन्हें वेस्टर्न और इंडियन हर तरह की आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। जाह्नवी ने इस हेयरस्टाइल को साड़ी के साथ कैरी किया है। ऑफिस पार्टी या फिर क्लासिक लुक के लिए आप इस हेयर स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं।
स्ट्रेट हेयर : स्ट्रेट हेयर ट्रेंड में रहते हैं। फिर चाहें शॉर्ट हेयर हो या फिर लॉन्ग, आप स्ट्रेट हेयरस्टाइल को फॉलो कर सकते है। अगर आपके घुंघराले बाल हैं तो आप एथनिक वियर के साथ स्ट्रेट लुक क्रिएट कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अट्रैक्टिव और अलग दिखेंगी।