हमें कमजोर मत समझना.....पुतिन ने किया न्यूक्लियर हथियारों का प्रदर्शन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने न्यूक्लियर हथियारों का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर ड्रिल किए जा रहे हैं। 11 हजार किलोमीटर रेंज वाली इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल यार्स और पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली बुलावा बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। दोनों ही मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। दोनों ही मिसाइलों को जमीन में मौजूद साइलो या सबमरीन से लॉन्च किया जा सकता है। यार्स को तो लॉन्चर इरेक्टर से भी दागा जा सकता है।
पुतिन दुनिया को ये बताना चाहते हैं खासतौर से नाटो और अमेरिका को कि यूक्रेन के चक्कर में रूस को कमजोर मत समझना...
2011 से रूस के सेना में तैनात. 49,600 किलोग्राम वजनी इस मिसाइल की लंबाई 73.81 फीट है। व्यास 6.56 फीट है। इस मिसाइल में 200 किलो टन क्षमता वाले तीन परमाणु या हथियार लोड किए जा सकते हैं। यह सॉलिड इंजन पर चलने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल हैं। इसकी रेंज 11 से 12 हजार किलोमीटर है। यह मिसाइल 30,600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है। आरएसएम-56 बुलावा सबमरीन लॉन्च्ड न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल है। बुलावा तीन स्टेज की मिसाइल है। सॉलिड फ्यूल पर चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह करीब 38 फीट लंबी है। वॉरहेड लगाने के बाद इसकी लंबाई बढ़कर 40 फीट हो जाती है। इसमें 6 से 10 एमआईआरवी हथियार लगा सकते हैं। सभी 100 से 150 किलो टन के एटम बम। इस मिसाइल की रेंज 8300 से 15 हजार किमी है लेकिन इसकी गति का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मिसाइल रूस अपनी सीमाओं से दागे तो दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच सकती हैं। चाहे वह अमेरिका हो या फिर ऑस्ट्रेलिया। रूस ने इस मिसाइल को अभी ओखोस्क सागर से दागा है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि