वास्तु शास्त्र में धन धान्य की बढ़ोतरी के ढेरों वास्तु उपाय बताए है। ऐसे ही वास्तु शास्त्र ने व्यक्ति की आदतों को लेकर भी कुछ नियम बताए हैं। इनके अनुसार अगर व्यक्ति नहीं चलता है तो उसे धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हाथ आई तरक्की छूट जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जीवन पर वास्तु का बहुत अधिक असर होता है। अगर इसके नियमों का पालन नहीं किया, तो शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कई बार हमारी गलत आदतों के कारण कुछ चीजों को यूं ही खुला छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करना तरक्की के साथ-साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। जानिए वास्तु के हिसाब से किन चीजों को हमेशा बंद करके रखना चाहिए।
इन चीजों को कभी न छोड़े खुला

किताब : कई लोगों को किताब पढ़ने का काफी शौक होता है। लेकिन कई बार वह पेज खोने से बचने के लिए किताब को खुला ही छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि किताबों का संबंध बुद्धि के ग्रह बुध से संबंधित है। इसलिए किताबों को खुला छोड़ देने से बुध ग्रह कमजोर हो जाता है। जिसके कारण व्यक्ति के दिमाग कमजोर हो जाता है। इसके साथ ही एकाग्रता पर बुरा असर पड़ता है।

अलमारी : वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई लोगों की आदत होती हैं कि अलमारी में कपड़े या पैसे रखने के बाद इसे खुला ही छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अलमारी या तिजोरी को खुला छोड़ देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

खाना : वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाने को भी कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इसके साथ ही खुले खाने में कीड़े मकोड़े गिरने का भी खतरा बना रहता है।

दूध : वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध या दही को भी कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि इसका संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से है। ऐसे में दूध, दही खुला छोड़ देने से शुक्र और चंद्र दोष का सामना करना पड़ता है जिसके कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

नमक : नमक का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इसलिए इसे कभी भी खोलकर न छोड़े। हमेशा बंद कर ही रखें।