शादी से पहले लड़के वालो ने की कार और बारातियो के लिये सोने की चैन की डिंमाड
भोपाल। शहर की महिला थाना पुलिस ने गांधी नगर इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर सगाई के बाद शादी से पहले दहेज की मांग करने वाले युवक और उसके चार भाइयों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला कायम किया है। आरोप है कि शादी से थोड़े दिनो पहले वर पक्ष ने दहेज में कार के साथ ही बारात में आने वाले लोगों के लिए सोने चेन देने की डिमांड की थी। पीड़ित परिवार ने कहा की उनकी हैसियत इतना दहेज की नहीं है, तब वर और उसके भाइयों ने शादी करने से इंकार कर दिया।
थाना पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है, वहीं उसके पिता जीएसटी में इंस्पेक्टर है। युवती का रिश्ता कमला नगर इलाके में रहने वाले पवन चौरे नामक युवक से तय हुआ था। पवन शासकीय नौकरी में है। दोनो परिवार के बीच हुई बातचीत के बाद युवती और पवन की सगाई हो गई। सगाई में युवती के परिवार वालो ने अपनी हैसियत के मुताबिक मेहमानों का स्वागत किया था। बाद में उनकी शादी 10 दिसंबर को 2024 को होना तय हो गई थी। लेकिन शादी से पहले पवन और उसके भाइयों अखिलेष चौरे, प्रशांत चौरे और अनुराग चौरे ने युवती के परिवार से बातचीत करने की बात कही। बातचीत में उन्होनें कहा कि उन्हें दहेज में कार चाहिए इसके साथ ही युवती के परिजनो को बारात में आने वाले सभी करीबी रिश्तेदारो का स्वागत करते हुए उन्हें सोने की चेन भी देनी होगी। युवती के परिवार वालो ने कहा कि सभी को सोने की चेन और कार देना उनकी हैसियत से बाहर है। थोड़े दिनो बाद पवन और उसके भाइयों ने कहा कि पंडित जी ने शादी करने से मना कर दिया है। पीड़िता के परिवार वालो ने अपने स्तर पर बातचीत करते हुए उन्हें समझाइश देने का काफी प्रयास किया लेकिन जब वह अपनी मांग पूरी होने के बाद ही शादी करने पर पर अड़े रहे तब पीड़िता पुलिस के पास जा पहुंची। महिला थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद वर सहित उसके तीनो भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।


सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?