नशे में धुत युवक की बाइक हादसे में मौत, दूसरा गंभीर घायल
गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकराकर खेत मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला मरवाही थानाक्षेत्र के अंतर्गत पीपरडोल ग्राम पंचायत का है। जहां पर बीती रात तकरीबन दो बजे रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने आए रोनू मरकाम 25 वर्ष और रोहित मराबी 20 वर्ष निवासी बरवासन ग्राम अपने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर पीपर डोल पहुचे थे। फिर ये शराब के नशे में मस्त होकर मरवाही चले गए और वापसी में मरवाही से पीपरडोल जाने के दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक होने के कारण और शराब के नशे में गाड़ी चला रहे रोनू ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बाइक पेड़ टकरा कर खेत में जा घुसी। हादसे में रोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे 108 ,और 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 साल का रिकॉर्ड: लाखों बेटियों-बहुओं लापता, अब तक नहीं मिला सुराग
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत