शक के चलते बीवी ने पति की कार में लगा दिया एलईडी प्रोजेक्टर
लंदन। एक पत्नी ने अपने पार्टनर पर शक के चलते उसकी कार के दरवाजे पर खुद की फोटो लगा एलईडी प्रोजेक्टर फिट कर दिया, ताकि उसकी फोटो पति को दिखती रहे। हालांकि लोगों ने इसे गलत बताते हुए शख्स को पत्नी के साथ नहीं रहने की सलाह दी है। दरअसल म्यूज़िशियन डेरेक मॉरिस की पत्नी ने अपने पति की कार की पैसेंजर विंडो पर अपनी फोटो लगा दी। प्रोजेक्टर लगे होने की वजह से पति की कार का दरवाज़ा खुलते ही नीचे पत्नी की फोटो दिखने लगती है। लोगों ने इसे जानते ही डेरेक को सलाह दे डाली कि ऐसी पत्नी के साथ न रहे और उसे तुरंत छोड़ दे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डेरेक मॉरिस ने खुद ही अपने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है, जिसमें दावा किया गया है कि उसकी पत्नी ने एक कस्टम एलईडी कार डोर प्रोजेक्टर लगाया है, जिसमें उसने अपना चेहरा लगा रखा है।
उसने बताया कि जैसे ही दरवाज़ा खुलता है, खुद ब खुद उसकी पत्नी का फोटो फ्लोर पर दिखने लगता है। ऐसे में उसकी सफेद ट्रक में घुसने से पहले ही पत्नी की फोटो दिख जाती है। डेरेक ने जब इस वीडियो को शेयर किया, तो इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। लोगों ने इस वीडियो को देखा देखकर फटाफट म्यूज़िशियन को सलाह दे डाली कि वो ऐसी पत्नी को छोड़ दे। एक यूज़र ने लिखा- इतनी असुक्षित पत्नी के साथ रहना ही क्यों? वहीं कुछ महिलाओं ने तो इस प्रोजेक्टर का पता मांगना शुरू कर दिया। जबकि म्यूज़िशियन ने का कहना है कि वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और हमेशा उसके साथ ही रहेंगे।


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम