उठाए मून वॉक का आनंद ! इन खूबसूरत लेक की करें ट्रैकिंग..
फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग वेकेशन पर जाते हैं। कुछ लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाते हैं, तो कुछ लोग शांति की तलाश में धर्म स्थलों की सैर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप भारत में स्थित कुछ चुनिंदा जगहों पर मून वॉक का आनंद उठा सकते हैं।
गुरुडोंगमार झील : यह खूबसूरत झील भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 17,800 फुट है। विभिन्न धर्मों का यह प्रमुख धर्म स्थल है। इसके लिए गुरुडोंगमार को पवित्र भूमि माना जाता है। समर में घूमने के लिए गुरुडोंगमार झील परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
डोडिताल झील : यह खूबसूरत झील देवों के भूमि उत्तराखंड में स्थित है। उत्तरकाशी से 19 किलोमीटर की दूरी पर सगमचट्टी है। यहाँ से डोडिताल झील के लिए ट्रैकिंग की शुरुआत होती है। यह मीठे पानी का झील है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 3,657 मीटर है।
तुलियन झील : कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। वहीं, कश्मीर में कई ऐसे जगह हैं, जहां पर ट्रैकिंग करना बिल्कुल मून वॉक जैसा है। इनमें एक स्थल तुलियन झील है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 3,684 मीटर है। यह खूबसूरत ट्रेकिंग डेस्टिनेशन कश्मीर के अनन्तनाग ज़िले में स्थित पहलगाम में है। पहलगांव से तुलियन झील की दूरी 16 किलोमीटर है।
केदारताल झील : यह खूबसूरत झील देवों की भूमि उत्तराखंड में है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 15,000 फीट है। यह एक हिमनद झील है। वहीं, केदारताल झील की गिनती खूबसूरत झीलों में होती है। यहां से केदारगंगा निकलती है, जो भागीरथी की सहायक नदी है। ट्रैकिंग के लिए यह बेहद खूबसूरत जगह है।
सूरजताल झील : यह खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति में है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 4950 मीटर है। मार्च के महीने में बर्फ पिघलने लगता है। इसके बाद यह झील दिखाई देती है। इसके लिए मार्च और अप्रैल ट्रैकिंग के लिए आदर्श महीना होता है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई