एशा देओल ने 'भैया' बॉबी को विश किया बर्थडे
'सोल्जर', 'बरसात', 'अपने' और 'एनिमल' जैसी फिल्में करके सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) आज (27 जनवरी) 55 साल के हो गये। अभिनेता के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे हैं। भाई सनी देओल (Sunny Deol) और बहन एशा देओल ने भी बॉबी के लिए बर्थडे पोस्ट किया है।
सनी देओल ने छोटे भाई को लगाया गले
'गदर' के तारा सिंह उर्फ सनी देओल ने भाई बॉबी देओल को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी हैं। सनी ने छोटे भाई के साथ कई प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर सनी और बॉबी के प्यार को जगजाहिर कर रही है। दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए दिख रहे हैं। बाकी की तस्वीरों में देओल ब्रदर्स ने साथ में कैमरे के लिए पोज दिया है।फोटोज के साथ सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी को एक प्यारे कैप्शन से बर्थडे विश किया है। तस्वीर के साथ सनी ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे लॉर्ड बॉबी।" इसके साथ उन्होंने हैशटैग माय लाइफ भी लिखा है। दोनों की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।


'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई