मतगणना से पहले बदल गई ईवीएम, कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग
भोपाल। बालाघाट में बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक शिकायत दर्ज कराई थी और ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि रीवा जिले में ईवीएम बदले जाने की आशंका कांग्रेस उम्मीदवार ने जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेसउम्मीदवार का कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग बूथ में पीठासीन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अलग अलग नंबर के ईवीएम से मतदान करन की जानकारी दी है। रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभय मिश्रा ने ईवीएम बदले जाने की आशंका जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। अपनी शिकायत में अभय मिश्रा ने कहा है कि पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए ईवीएम नंबर और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए ईवीएम नंबर मिलान नहीं कर रहे हैं। उनकी विधानसभा क्षेत्र के पांच पोलिंग बूथों पर ऐसा हुआ है। उन्होंने मांग उठाई है कि मतदान के समय की कंट्रोल यूनिट की संशोधित सूची प्रदान की जाए। इस मामले में रिटर्निंग आफिसर ने कहा है कि कुछ जगहों पर ईवीएम बदले गए थे। जल्द ही पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई