एसी के अधिक इस्तेमाल से हड्डियों को होता है नुकसान
गर्मियों में सभी लंबे समय तक एसी का इस्तेमाल करते हैं। इससे जब ठंडी हवा मिलती है, तो नींद भी अच्छी लगती है पर ध्यान रहे एसी में ज्यादा सोने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एसी सीधे तौर पर हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन लंबे समय तक अत्यधिक ठंडे वातावरण में रहने से शरीर में कुछ बदलाव जरूर हो सकते हैं। ठंड में मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न की समस्या बढ़ जाती है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से गठिया या हड्डियों की कमजोरी की समस्या हो।एसी के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले विपरीत प्रभाव :
विटामिन डी की कमी:
एसी में ज्यादा समय बिताने वाले लोग अक्सर धूप से दूर रहते हैं, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है जबकि यह विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर:
लंबे समय तक ठंडे वातावरण में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे हड्डियों सहित अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं।
सूखापन और जकड़न:
एसी हवा को शुष्क बना देता है, जिससे स्किन और जोड़ों में सूखापन व अकड़न हो सकती है। यह समस्या बुजुर्गों और बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है।
इस प्राकर करें एसी का इस्तेमाल
एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
ठंडी हवा को सीधे शरीर पर न पड़ने दें।
कमरे में थोड़ी नमी बनाए रखें।
दिन में थोड़ी देर धूप में जरूर बैठें ताकि शरीर को विटामिन डी मिल सके।
बच्चों और बुजुर्गों के जोड़ों की नियमित रूप से तेल से मालिश करें।
एसी में सोना हड्डियों को सीधे नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन इसके अत्यधिक और गलत इस्तेमाल से शरीर में कुछ समस्याएं जरूर हो सकती हैं। सावधानी और समझदारी से एसी का इस्तेमाल करें ताकि गर्मी से राहत भी मिले और सेहत भी बनी रहे।


मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता