भोपाल । चुनाव के पहले भाजपा लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं को एडजस्ट कर संतुष्ट करने की कोशिश में जुटी हुई है। भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का ऐलान किया है।
दतिया के राघवेन्द्र सिंह यादव को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री को बनाया गया है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में नरेश यादव विदिशा, दिनेश चन्द्र चौरसिया राजगढ़, मनोहर सिंह परमार उज्जैन, नवीन चौधरी रतलाम, बनवारी सोनी राजगढ़, मदनलाल धनगर नीमच, मुकेश धाकड गुना, परमार लोधा गुना, सुभाष माली इन्दौर, श्यामसिंह सेंगर ग्वालियर, मनोज कुमार झा (बसई) दतिया, डॉ. बलराम बघेल ग्वालियर, जयदीप पटेल रायसेन, रीता सोनी सीधी, डॉ. आशाराम कुशवाह (जौरा) मुरैना, बबीता सेन ग्वालियर, डालचन्द पटेल सागर, सत्यपाल कुशवाह विदिशा, शंकरलाल बटोही सिहोर, हरिसिंह लोधी रायसेन, अशोक यादव शिवपुरी, विष्णुदेव कुशवाह रीवा, लखमीचन्द कुशवाह (विजयपुर) श्योपुर को बनाया है।