एमवाय अस्पताल में कंप्रेशर में गैस भरते समय विस्फोट
इंदौर । इंदौर के एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में बुधवार दोपहर जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लड बैंक के दरवाजों और खिड़कियों पर लगे कांच तक फूट गए। हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। हालांकि, इनमें से किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मशीनों का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी हाइड के कुछ कर्मचारी बुधवार दोपहर ब्लड बैंक के कंपोनेंट सेपरेटर रूम में लगी एक मशीन के कंप्रेशन में गैस भर रहे थे। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया। उस वक्त ब्लड बैंक और आसपास 50 से ज्यादा लोग जमा थे। अचानक हुए विस्फोट की वजह से दहशत फैल गई। विस्फोट की वजह से कमरे की फाल सीलिंग भी गिर गई।
दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे
ब्लड बैंक इंचार्ज डा. अशोक यादव ने बताया कि हादसा अस्पताल की पहली मंजिल पर हुआ। जिस कमरे में विस्फोट हुआ वहां कुछ मेडिकल विद्यार्थी भी मौजूद थे। इसके अलावा ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में मरीजों के स्वजन भी उपस्थित थे। मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी के कर्मचारी कंपोनेंट्स रूप में प्लेटलेट एजिटेटर के कंप्रेशर में गैस भर रहे थे। अचानक विस्फोट होने से ब्लड बैंक में दहशत मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कांच के टुकड़े लगने से कुछ लोग घायल भी हुए। डा.यादव ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
फाल सीलिंग गिर गया, कुर्सियां टूट गईं
विस्फोट कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके की वजह से कंपोनेंट सेपरेटर रूम की फाल सीलिंग पूरी तरह से गिर गई। इतना ही नहीं, वहां रखी लोहे की कुर्सियों को भी नुकसान पहुंचा।


प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल चुनाव 2026: कांग्रेस ने घोषित किए पहले 55 उम्मीदवार, शुरू हुआ मैदान
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी मोनालिसा-फरमान शादी की चुनौती, नाजिया इलाही व सनोज मिश्रा ने किया बड़ा कदम
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ