अपनी मंगेतर को फ्लाइट में किया इश्क का इजहार
नई दिल्ली । कुछ लोग इश्क का इजहार इस तरह से करते हैं कि दुनिया उनकी मोहब्बत की कायल हो जाती है। आप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए इश्क़ है तो इश्क़ का इजहार होना चाहिए... मशहूर शायर मुनव्वर राना की ये शायरी इश्क का इजहार करने से कतराने वालों का हौसला बुलंद करती है। इसी अंदाज को बल देते हुए एक मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जो एयर इंडिया फ्लाइट में एक शख्स की ओर से अपनी मंगेतर को प्रपोज करने का है। दरअसल एयर इंडिया के फ्लाइट से सफर कर रहे एक शख्स ने हवा में अपनी मंगेतर को एकदम गजब अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया। प्रपोज का अंदाज देखकर शख्स की मंगेतर पूरी तरह सरप्राइज हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट के हवा में काफी ऊपर पहुंचने के बाद धीरे से उठकर पीछे की तरफ आता है जहां एक सीट पर खिड़की के करीब उसकी मंगेतर बैठकर बाहर देख रही थी। युवक के हाथ में पिंक कलर का एक बड़ा बैनर है जिस पर उसकी मंगेतर के फोटो चारों तरफ लगे हुए हैं। बैनर पर बीच में अंग्रेजी में लिखा है कि मैं हमेशा के लिए तुम्हारे साथ एक मील चल सकता हूं। क्या आप मेरे साथ चलना चाहेंगे? युवती ये देखकर हैरान रह जाती है और अपने मुंह को हाथों से ढंक लेती है। फ्लाइट में बैठे यात्री उनके लिए तालियां बजाते हैं। शख्स अपने घुटनों पर बैठकर जेब से अंगूठी का बॉक्स निकालता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है।
मीडिया के अनुसार एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो 2 जनवरी का है। युवक की मंगेतर लंदन से हैदराबाद होते हुए मुंबई जा रही थी। इस दौरान शख्स ने अपनी मंगेतर को प्रपोज करने के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की थी। शख्स ने जिस अंदाज में अपनी मंगेतर को प्रपोज किया उसे देखकर प्लाइट में मौजूद सभी लोग कायल हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग प्यार के इजहार के इस अंदाज को खूब सराह रहे हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 