फैबियन एलन के साथ हुई लूटपाट, खिलाड़ी को हुआ इतना बड़ा नुकसान
SA20 लीग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेस्टइंडीज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, फैबियन एलन (Fabian Allen) से हाल ही में जोहान्सबर्ग में बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। जमैका के 28 वर्षीय ऑलराउंडर को टीम होटल के बाहर निशाना बनाया गया। फैबियन एलन पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं।
पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से जुड़े कई स्रोतों ने इस घटना की पुष्टि की है। सीडब्ल्यूआई के एक सूत्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, वेस्टइंडीज बोर्ड के एक प्रतिनिधि ने खिलाड़ी से संपर्क स्थापित करने के बाद राहत व्यक्त की।
क्रिकबज से बात करते हुए सीडब्ल्यूआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, 'हमारे मुख्य कोच आंद्रे कोली, जो जमैका के ही रहने वाले हैं, ने फैबियन से संपर्क किया। वह ठीक हैं।'
खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी है चिंता
बता दें कि बंदूक से लैस हमलावरों ने प्रसिद्ध सैंडटन सन होटल के पास एलन को घेर लिया और जबरन उनका फोन और बैग सहित निजी सामान छीन ले गए। इस घटना ने SA20 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
10 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल मैच
गौरतलब हो कि यह घटना हाल के दिनों में SA20 खिलाड़ियों से जुड़े सुरक्षा संबंधी प्रकरण की दूसरी घटना है। यह लीग का दूसरा सीजन है, जो प्लेऑफ चरण में पहुंच गया है। पार्ल रॉयल्स रात में क्वालीफायर 1 के बाद 7 फरवरी को एलिमिनेटर खेलेगी। फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा।


7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा