गौहर महल में 16 जनवरी से होगा परी बाजार शुरू
भोपाल। भारतीय कला, संस्कृति और क्राफ्ट पर केंद्रित परी बाजार के पांचवें संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से गौहर महल में होगा। यह महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा और महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। वुमन एजुकेशन इंपॉवरमेंट सोसाइटी और बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हर दिन कला और संस्कृति पर आधारित मंचीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस साल के महोत्सव की थीम मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध गोंड आर्ट को समर्पित की गई है। महोत्सव में बैतबाजी, विंटेज फैशन शो, पुस्तक चर्चा, संवाद सत्र, बैंड परफॉर्मेंस, ऑल इंडिया मुशायरा और सूफी नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही, मेंहदी, मेकअप, ओपन माइक और कैलीग्राफी जैसे प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। महोत्सव में फूड स्टॉल्स और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी होगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को बढ़ावा मिलेगा।


बैंक ऑफ बड़ौदा पर कार्रवाई, मध्य प्रदेश में 5 साल का बैन
केरल चुनाव 2026: PM मोदी ने LDF और UDF पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया
बंगाल के चुनाव की खासियत: दूसरे राज्यों के मुकाबले क्यों है अलग?
ट्रंप की घोषणा: अमेरिका ने ईरान के कई स्ट्रेटेजिक साइट्स को तबाह किया
स्मार्ट मीटर विवाद: सालाना 8,400 करोड़ यूनिट बिजली खपत से बढ़ सकते बिल