किसान रजिस्ट्रेशन में बड़ी तेजी, 19 लाख किसानों ने किया पंजीकरण
भोपाल|मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद दो चरणों में शुरू होगी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी दो चरणों में शुरू होगी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। खरीदी का समय शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला किया है। इसके बाद किसानों को कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। मंत्री ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए इस बार 19 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। प्रदेश के कई जिलों जैसे उज्जैन, इंदौर, भोपाल, सीहोर और राजगढ़ में बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है। सरकार का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके और किसी तरह की परेशानी न हो।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त