किसानों ने शुक्रवार को देश भर में ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया
नई दिल्ली । न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार से चौथे दौर की बातचीत फेल होने के बाद किसानों ने शुक्रवार को देश भर में ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। वहीं, दिल्ली मार्च पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।
किसान आंदोलन के 10वें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं। किसान शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने 23 फरवरी को आक्रोश दिवस मनाने का ऐलान किया है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा मांगा है।
खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। इस दौरान युवा किसान शुभकरण (21) की मौत हो गई थी। हालांकि, किसान की मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं गई है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल किसानों ने शुभकरण का पोस्टमार्टम को रोक दिया है। उनकी मांग है कि जब तक सरकार आर्थिक मुआवजे की घोषणा नहीं करेगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होनें देंगे। किसान नेताओं ने शुभकरण को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग भी की है। युवा किसान शुभकरण की मौत के बाद ने किसानों ने उनकी फोटो लेकर नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा, आज संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक है। इस बैठक में किसानों के विरोध प्रदर्शन, पंजाब की सीमाओं पर हो रही घटनाओं और MSP पर कानून के मुद्दे पर चर्चा होगी।


महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश