भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर का चुनाव से कोई संबंध नहीं - साव
बिलासपुर। महादेव एप मामले में एफ आई आर दर्ज होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाये जा रहे आरोप पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि यह मामला काफी गंभीर है और राज्य सरकार इस मामले में किसी भी प्रकार के राजनैतिक द्वेष वश काम नहीं कर रही है।
जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा श्री बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया में जाएं, अनाप सनाप आरोप न लगाएं। सार्वजनिक बयान बाजी उचित नहीं है। उन्हे न्यायालयीन प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। जांच एजेंसियां कानून सम्मत कार्य कर रही है। ऐसे मामलो में राजनीति नहीं करनी चाहिए। श्री साव ने कहा कि महादेव एप मामले में जांच तो श्री बघेल के कार्यकाल से शुरू हुआ हैं इसमें गया कुछ नही है और जांच उपरांत ही एफ आई आर हुई है उस पर भी पेट में दर्द हो रहा है। हम भी चाहते है महादेव एप मामले में जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। भूपेश बघेल का आरोप सर्वथा बेबुनियाद है । कांग्रेस का इतिहास रहा है राजनैतिक दुर्भावना से काम करने का मगर भाजपा और विष्णु देव साय सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करने में लगी हुई है। राजनैतिक विद्वेष से काम करने की हमारी मंशा कभी नहीं रही है। भूपेश बघेल की सरकार में जनता ने 5 साल देखा है और भोगा है और महसूस किया है। श्री साव ने कहा कि श्री बघेल के खिलाफ एफ आई आर का लोकसभा चुनाव से कोई लेना देना नही है। इस मौके पर बिल्हा विधायक धरम कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत मौजूद थे ।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई