सुंदर लंबे नेल्स के लिए इन घरेलु टिप्स को करें फॉलो
लंबे और मजबूत नाखून किसको पसंद नहीं होते हैं। हर कोई चाहता है कि, उनके नाखुन बेहद सुंदर और स्ट्रॉन्ग रहें। अपने सपनों जैसे नेल्स को हासिल करना आसान नहीं है। लेकिन, यह असंभव भी नहीं है। कुछ टिप्स को फॉलो करने से और तरकीबों से खूबसूरत नाखून बढ़ाने में मदद मिल सकती हैं। यह आपके नेल्स को सिर्प सुंदर ही नहीं बल्कि अंदर से भी स्ट्रॉन्ग बनाएंगे। यहां कुछ टिप्स दी गई हैं जिनको आप हेल्दी नेल्स के लिए फॉलो कर सकते हैं।
नींबू का रस
विटामिन सी को नाखूनों की ग्रोथ के लिए सहायक माना जाता है। आपको बस एक नींबू के टुकड़े की जरूरत है और आपको इसे दिन में कम से कम एक बार अपनी उंगलियों के नाखूनों और पैर के नाखूनों पर रगड़ना है। इसे पांच मिनट तक रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें। यह आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा और उन्हें साफ और बैक्टीरिया फ्री भी रखेगा।
नारियल का तेल
गर्म नारियल तेल से अपने नाखूनों की मालिश करने से नाखूनों की ग्रोथ होती है। नारियल का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा सोर्स है। रोजाना रात को सोने से पहले अपनी उंगलियों के नाखूनों पर नारियल तेल से मालिश करें और आपको फर्क नजर आने लगेगा।
संतरे का रस
संतरा कोलेजन प्रोजेक्शन में मदद करता है। कोलेजन एक जरूरी एजेंट है जो नाखूनों की ग्रोथ में मदद करता है और नाखूनों का लाइफ स्पैम बढ़ाता है। संतरे के एंटीऑक्सीडेंट गुण किसी भी इंफेक्शन को दूर रखते हैं। एक कटोरी में थोड़ा सा संतरे का रस लें और इसमें अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें। इसे गर्म पानी से धोएं और अच्छे से मॉइस्चराइज़ करें। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इसे दिन में कम से कम एक बार करने की कोशिश करें।
जैतून का तेल
अगर आपके नाखून डैमेज्ड हैं तो जैतून का तेल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। जैतून का तेल आपके नाखूनों की अंदर की परत तक पहुंचता है, उन्हें आराम देता है और सभी प्रकार के सूखेपन को ठीक करता है। यह ब्लड फ्लो में भी मदद करता है और नाखूनों की ग्रोथ में मदद करता है। कुछ वर्जिन जैतून के तेल को गर्म करें और लगभग पांच मिनट तक अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स पर धीरे-धीरे मालिश करें। अपने हाथों को दस्तानों से ढकें और रात भर ऐसे ही रहने दें।
जेल और ऐक्रेलिक नाखूनों पर ना लगाएं
नेल आर्ट, जेल और ऐक्रेलिक नेल्स दिखने में अच्छे लगते हैं। हालाँकि, ये ऐक्रेलिक और जेल नाखून आपके नाखूनों की मजबूती और वृद्धि को रोकते हैं। कभी-कभी अपने नाखूनों पर जेल या एक्रेलिक लगाना ठीक है। लेकिन नेल आर्ट, ऐक्रेलिक और जेल का उपयोग करने से आपके नाखूनों की क्वालिटी और ग्रोथ खराब हो जाती है।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना