मानसून में पैरों की देखभाल के लिए इन उपायों को करे फॉलो
मानसून के दौरान पैरों में इंफेक्शन की समस्या बहुत ही आम होती है तो अगर आप इससे बचे रहना चाहते हैं तो बहुत जरूरी है कुछ बातों का ध्यान रखना। बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना साबित होगा बहुत ही फायदेमंद।
- दिन में दो बार पैर धोएं : मानसून सीजन में दिन में दो बार तो कम से कम अपने पैरों को जरूर धोएं। ज्यादातर लोग इस पर गौर नहीं करते लेकिन ये एक जरूरी चीज़ है। इससे पैरों में होने वाली पसीने की प्रॉब्लम, उस पर जमी गंदगी, धूल और बैक्टीरिया आसानी से साफ हो जाते हैं क्योंकि यही इंफेक्शन की वजह बनते हैं। जैसे ही घर पहुंच अपने पैरों को साबुन और गर्म पानी से धोएं। उंगलियों के बीच भी सफाई करें।
- एक्सफोलिएट करें : मानसून में फटी एड़ियों के साथ ड्रायनेस की समस्या भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर पैरों को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है इससे डेड स्किन की समस्या दूर हो जाती है। पैरों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप बॉडी एक्सफोलिएटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद गर्म पानी से अच्छे से वॉश कर लें।
- फंगल ग्रोथ से बचाएं : मानसून सीजन में फंगल इंफेक्शन होने की भी पूरी-पूरी संभावना होती है। तो पैरों को दो बार दिन में धोने, एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ कुछ हाइज़ीन हैबिट्स को भी फॉलो करना चाहिए। इसके लिए नाखूनों को साफ रखें, समय-समय पर उन्हें काटते रहें,एंटी-फंगल क्रीम का इस्तेमाल करें या फिर टी ट्री ऑयल को पानी में मिक्स करें और सोने से पहले पैरों की इससे मसाज कर लें।
- हफ्ते में एक बार फुट स्पॉ है जरूरी : हफ्ते में एक बार फुट स्पॉ के लिए समय जरूर निकालें। इससे पैर साफ-सुथरे, खूबसूरत तो नजर आएंगे ही साथ ही इंफेक्शन की प्रॉब्लम भी दूर रहेगी। इसके लिए गर्म पानी में शैंपू की कुछ बूंदें मिलाएं, साथ ही एक चम्मच नमक भी। इसमें पैरों को डुबोकर कम से कम 10-15 मिनट रखें इसके बाद हल्की स्क्रबिंग कर लें। फिर पैरों को साफ कपड़े से पोंछकर उस पर कोई क्रीम लगा लें।


किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय