गिरते-झड़ते बालों के लिए फॉलो करें ये स्टेप टू स्टेप गाइड
हेयरफॉल एक ऐसी स्थिति है, जब सिर से अनावश्यक ही बाल कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। लगभग सभी अपने जीवन में एक न एक बार इस स्थिति से जरूर गुजरते हैं। जमीन, बेड, पिलो, बाथरूम ड्रेन हर जगह बाल के टूटे हुए गुच्छे देख दिल टूट जाता है। एक अच्छी हेयर केयर रूटीन बालों में नई जान डाल कर इसे झड़ने से रोक सकती है। इसलिए हेयरफॉल मैनेज करने के लिए इस स्टेप टू स्टेप गाइड को फॉलो करें-
हेयर ऑयलिंग
बालों में तेल से मालिश करने से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, हेयर फॉलिकल को पोषण मिलता है, जिससे हेयरफॉल कम होता है। नारियल, कैस्टर ऑयल या फिर ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना कर के मालिश करें। शैंपू करने के 30 मिनट पहले मालिश करें और ऑयलिंग के बाद बालों को शावर कैप या टॉवल से लपेट कर रखें।
शैंपू
ऑयलिंग के आधे घंटे बाद अपने बालों को सूट करता हुआ शैंपू लगाएं। ध्यान रहें इनमें सल्फेट न हो। गर्म पानी से बालों को न धुलें। ठंड से बचना हो तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी बालों की जड़ों को कमजोर करता है और इसके नेचुरल ऑयल को भी कम करता है, जिससे बालों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
कंडीशनिंग
ये एक ऐसा स्टेप है, जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं या फिर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेप है। ये बालों को नमी और पोषण देता है, जिससे बाल टूटने की संभावना कम होती है।
बालों को झाड़ना
धुलने के तुरंत बाद बालों में कंघी न चलाएं। इससे उनके टूटने की संभावना ज्यादा रहती है। हल्का सूखने पर बालों को मोटे दांत वाले कंघे से झाड़ें। जबरदस्ती खींच कर न झाड़ें। हल्के-हल्के हाथ से बालों की लटें सुलझाएं और टिप से लेकर नीचे तक कंघी चलाएं।
हेयरस्टाइल का ध्यान देना
झाड़ने के बाद जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं, तब अपने बालों की हेयरस्टाइल का ध्यान जरूर दें। ज्यादा खींच कर गूंथ कर चोटी करने से या फिर बहुत टाइट पोनी टेल करने से बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और टूटने पर मजबूर हो जाती हैं। इसलिए हल्की ढीली गुथी हुई चोटियां, जूड़ा बनाएं या फिर हल्का क्लच कर लें।


किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय