खाद्य मंत्री बघेल ने 88 छात्राओं को किया साइकिल वितरण
बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरता में विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9 वीं के 88 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। मंत्री ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को कहा कि पैदल आने जाने की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण का निर्देश संबंधितों को दिए हैं। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं साइकिल से स्कूल आना-जाना कर नियमित अध्ययन कर आगे बढ़ रही हैं। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बेटीयों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश प्रदान कर रही है जिससे बेटीयां पढ़ लिखकर अपने परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरसिंह प्रसाद जसवाल एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष लोकेश साहू एवं गणमान्य नागरिक शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।


मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार