FPI Investment लगातार तीसरे माह भी जारी
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) लगातार तीसरे महीने भी इक्विटी बाजारों में खरीदार बने हुए हैं। अप्रैल के पहले दो सप्ताहों के दौरान एफपीआई इक्विटी बाजारों में 13,347 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। इसके साथ कैलेंडर वर्ष 2024 में इक्विटी बाजारों में एफपीआई का शुद्ध निवेश 24,240 करोड़ रुपये हो गया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आशाजनक विकास संभावनाओं के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन के कारण एफपीआई घरेलू इक्विटी बाजारों में लगातार निवेश कर रहे हैं।जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार का कहना है कि भारत-मारीशस कर संधि में किए गए संशोधनों से छोटी अवधि में एफपीआई निवेश प्रभावित होगा। नई संधि की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद इसमें सुधार हो सकता है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक स्थिति और ईरान व इजरायल के बीच बढ़ता तनाव भी एफपीआई निवेश के लिए चिंता है। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआइआई) के पास बड़ी मात्रा में नकदी उपलब्ध है।खुदरा और उच्च नेटवर्थ (एचएनआई) भी भारतीय बाजारों को लेकर काफी आशाजनक हैं। ऐसे में एफपीआई की ओर से की जाने वाली बिक्री की भरपाई घरेलू निवेश से हो जाएगी। एफपीआइ ने इक्विटी बाजारों में इससे पहले मार्च में 35,098 करोड़ और फरवरी में 1,539 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि, इस वर्ष जनवरी में 25,744 करोड़ रुपये की निकासी की थी। पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान एफपीआई ने इक्विटी बाजारों में 1,71,107 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।


परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण