निर्धन छात्र निधि से बच्चों को नि:शुल्क गणवेश वितरित
बिलासपुर । कोटा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में स्कूल की निर्धन छात्र निधि से 12 बच्चों को नि:शुल्क गणवेश वितरित किया गया। इनमें छह छात्रा और छह छात्र शामिल हैं। लाभान्वित छात्रों में कक्षा नौवीं से सूरज यादव एवं द्वारिका श्रीवास, ग्यारहवीं से समीर विश्वकर्मा और अमरदास कुर्रे कक्षा दसवीं से दुर्गेश एवं कुणाल बंजारे एवम बालिकाओं से कक्षा नौवीं से चांदनी लहरे एवं ललिता ध्रुव, कक्षा दसवीं से सरिता बैगा एवं प्रिया यादव कक्षा ग्यारहवीं से बीना कुमारी तथा 12वीं से दीप्ति पालके को स्कूल ड्रेस दिया गया।इस अवसर पर शाला प्राचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाला गणवेश जाति, धर्म एवं अमीर गरीब का भेद मिटाती है। स्कूली बच्चों के बीच समानता का भाव लाती है। इस अवसर पर व्याख्याता शोभा राम पालके,हेमंत अनंत,माधो प्रसाद कौशिक, संतोष कुमार पात्रे, लीलाराम खूंटे, सुशील ओट्टी,पूनम सिंह,गीता पांडेय,अंजली दुबे, भारती नेताम आदि उपस्थित थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि