दिल की सेहत से दिमाग तक, मेडिटेशन के हैं चमत्कारी फायदे
मेडिटेशन करने से हमारी मानसिक और शारीरिक विकास में काफी मदद मिलती है। ध्यान लगाना भारत के पारंपरिक मानसिक प्रक्रिया है। इससे आंतरिक शांति मिलती है। हमारे देश में पहले लोग रोजाना सुबह के समय कुछ समय के लिए ध्यान जरूर लगाया करते थे, ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत रहे और तनाव से बच सके। मगर आजकल लोगों की बिजी लाइफस्टाइल के चलते मेडिटेशन करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, मेडिटेशन करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय होना चाहिए, मगर सिर्फ 10 मिनट भी कोई ध्यान लगाता है, तो उसके मन-मस्तिष्क और शरीर को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।
मेडिटेशन करने के फायदे
मेंटल बूस्ट अप
रोजाना सुबह के समय 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करने से मेंटल हेल्थ को बूस्ट मिलता है। इससे न सिर्फ तनव कम होता है बल्कि इससे काम करने में फोकस और डिसीजन मेकिंग की पॉवर भी बढ़ती है।
स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होगा
सिर्फ 10 मिनट की मेडिटेशन की मदद से ब्रीदिंग और रिलैक्स मिलता है। इससे हमारे स्ट्रेस क्रिएट करने वाले हार्मोन्स भी शांत होते हैं, जिससे नर्वस सिस्टम को भी शांति का अनुभव होता है।
नींद की गुणवत्ता में सुधार
रोजाना मेडिटेशन करने से हमारी स्लीप क्वालिटी में भी सुधार होता है। सुबह की गई कुछ समय की मेंटल एक्सरसाइज से शरीर को आंतरिक रूप से शांति मिलती है। इस कारण रात को नींद में कोई दिक्कत नहीं आती है।
मूड स्विंग्स
यदि किसी को बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स की समस्या रहती है। महिलाओं को खासतौर पर पीरियड्स के समय हार्मोन के उतार-चढ़ाव के चलते मूड स्विंग्स की समस्याएं होती है, तो उन्हें भी इस समय रोजाना मेडिटेशन करनी चाहिए।
हार्ट हेल्थ
ध्यान करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और सांस लेने की क्षमता में भी सुधार होता है। कई बार खराब लाइफस्टाइल और वर्कलोड के चलते हमें कार्डियो प्रॉब्लम्स होती है। इससे राहत पाने के लिए मेडिटेशन फायदेमंद साबित होती है।


विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट