प्रवासी और इंवेस्टर मीट के बाद अगले माह जी-20 की बैठक
इंदौर । प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी मिलने के बाद इंदौर को एक और मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है। अगले माह इंदौर में जी-20 की बैठक का आयोजन होना है। कृषि समूह की एक दिनी बैठक के लिए इंदौर के होटल शेरेटन ग्रेंड पैलेस का चयन किया गया है जहां जी-20 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इस बार जी-20 सम्मेलन की थीम एक पृथ्वी एक परिवार और एक भविष्य रखी गई है। भारत इस बार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और विभिन्न शहरों में अलग-अलग विषयों पर बैठकों का आयोजन होगा। 50 से अधिक शहरों में वर्कस्ट्रीम के स्कोर पर 200 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इंदौर में अगले महीने की 13 14 और 15 तारीख को बैठक होगी जिसमें सभी देशों के प्रतिनिधि आएंगे। बैठक का आयोजन होटल शेरेटन ग्रेंड पैलेस में किया जा रहा है।
इन देशों के प्रतिनिधि आएंगे
जी-20 के सदस्य देशों के रूप में अर्जेन्टीना आस्ट्रेलिया ब्राजील कनाडा चीन फ्रांस जर्मनी इंडोनेशिया इटली जापान मैक्सिको कोरिया गणराज्य रूस सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका तुर्की यूनाइटेड किंगडम संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं जिनके प्रतिनिधि इंदौर आएंगे वहीं अतिथि देशों में बंगलादेश मिस्र मॉरीशस नीदरलैंड नाइजीरिया ओमान सिंगापुर स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात भी हैं।
इन शहरों में होंगी बैठकें
12 से 13 जनवरी के बीच ग्लोबल साउथ मिट होगी जो वर्चुअली रहेगी। 16 से 17 जनवरी को पुणे में पहली इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप मीटिंग होगी। 18 से 20 जनवरी के बीच तिरुअंनतपुरम 30 और 31 जनवरी को चंडीगढ़ में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चैन्नई में 2 से 4 फरवरी के बीच जोधपुर में 2 और 3 फरवरी को गुवाहाटी में 5 से 10 जनवरी के बीच बैंगलुरु में कई विषयों पर बैठक रखी गई है। इसी तारीख में कच्छ में पहली टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक 13 से 15 फरवरी के बीच इंदौर में पहली कृषि कार्य समूह की बैठक होगी।


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम