लग्जऱी कार से गांजा की तस्करी, चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा तस्करी करते 4 आरोपियों चढ़े सिविल लाईन पुलिस के हत्थे। बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये है। थाना सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि 24.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिली की भारतीय नगर मुक्तिधाम के पास पीले रंग के ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 एमएस 2345 में कुछ संदिग्ध लडके बैठे हुए हैं, जो बडी मात्रा में गांजा लेकर आये हैं और ग्राहक की तलास कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू की टीम द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम के पास घेरा बंदी कर पीले रंग की ब्रेजा कार क्रमांक सीजी ष्टत्र 04 रूस् 2350 को पकडा गया। कार में आरोपीगण गोलू खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, अभिषेक खटिक निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला, सुन्दर तेवर निवासी जूना बिलासपुर एवं डेविड डिसूजा निवासी राजीव गांधी चौक कुम्हारपारा के बैठे हुए मिले, जिनसे पुछताछ करने पर गुमराह करने लगे। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 03 बडे ब्रीफकेस एवं 02 प्लास्टिक बोरी के भीतर छिपाकर रखा गया गांजा जो 01 किलो एवं 02 किलो साईज के प्लास्टिक के पैकेटो में पैक किया हुआ था बरामद हुआ। जब्त गंजे की कुल वजन 45 किलो ग्राम है। बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपीगण के विरूद्व नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। पुछताछ पर आरोपीगण द्वारा बलांगीर उडीसा से गांजा खरीदकर लाना बताया गया है।
आरोपीगण का बलांगीर उडीसा के संपर्क सुत्रों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। पकड़े गए आरोपी गोलू पिता तुलसीराम खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर। अभिषेक खटिक पिता राजू खटिक उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर। सुन्दर तेवर पिता अभिचंद्रन तेवर उम्र 29 वर्ष निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर। डेविड डिसुजा पिता अश्वनी डिसुजा उम्र 19 वर्ष निवासी धौराभाठा करगी रोड़ कोटा वर्तमान निवास राजीव गांधी चौक कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य, सहायक उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू भार्गव एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू, सहायक उपनिरीक्षक शोभनाथ यादव, प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, सत्या पाटले, बोंधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, संतोष यादव, प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना