ऋषभपंत की पहली रिकवरी तस्वीर पर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने लुटाया प्यार..
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शुक्रवार यानी 10 फरवरी को एक्सीडेंट के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी की एक तस्वीर शेयर की। शेयर की तस्वीर में पंत बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दिए।उन्होंने कैप्शन दिया है कि एक कदम आगे की ओर, एक कदम मजबूती की ओर और एक कदम बेहतरी की ओर। ऐसे में उनकी रिकवरी की तस्वीर को देखकर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने दिल छू लेने वाला कमेंट किया।
दरअसल, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फोटो शेयर करने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी कमेंट किया है। ईशा नेगी ने पंत को फाइटर कहा है। इसके साथ ही ईशा ने रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की। ईशा का यह कमेंट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बता दें कि युवा क्रिकेटर 29 दिसंबर को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनकी कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत को समय रहते सुरक्षित बच लिया था। इसके बाद से उनके घुटने की सर्जरी की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भविष्यवाणी की है कि चोट से उबरते हुए और पूरी तरह फिट रहने के लिए उन्हें 6-9 महीने की लग सकते हैं।


शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
आयकर नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों के लिए खुशखबरी...रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, इन 37 ट्रेनों में जोड़े एक्स्ट्रा कोच, देखें लिस्ट
4.18 लाख महतारियों के लिए आखिरी मौका...23वीं किस्त चाहिए तो तुरंत कराएं KYC, चूके तो पछताएंगे