ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिडन पार्क में आयोजित है। मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 227 रनों की और जरूरत है। मैच के तीसरे दिन जहां न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, ग्लेन फिलिप्स की फील्डिंग ने दर्शों का दिल जीत लिया।
मुकाबले के तीसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने करिश्माई कैच पकड़कर एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया। फिलिप्स ने गली में फील्डिंग करते वक्त हवा में ड्राइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ा। ग्लेन फिलिप्स की इस फील्डिंग को देख दर्शक खुशी से झूम उठे। यह अद्भुत नजारा साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान देखने को मिला।
हवा में छलांग लगाकर पकड़ा कैच
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के 59.2 ओवर में यह घटना घटी। हेनरी बॉलिंग कर रहे थे। जबकि पीटरसन 78 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे थे। मैट हेनरी ने गुड लेंथ की गेंद की। पीटरसन ने गली की तरफ कट कर रन बनाना चाहा, लेकिन गेंद सीधा ग्लेन फिलिप्स की तरफ चली गई और फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गजब का कैच पकड़ा। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जीत की तरफ न्यूजीलैंड
बात करें दूसरे टेस्ट मैच की तो साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 235 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य मिला है। साउथ अफ्रीका की तरफ से बेदिंघम ने 110 रन की शतकीय पारी खेली। विलियम ओ'रूर्के ने पांच विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवा दिया है। डेवोन कॉनवे 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।


मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान