लाखों टन प्लास्टिक दाना जलकर खाक, दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू...
भिलाई स्टील प्लांट| भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसआरएम सेंटर बनाया है। यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है।
भिलाई स्टील प्लांट के नेवई स्थित एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप से निकलने वाले कचरे और अपशिष्ट से प्लास्टिक का दाना तैयार करने वाले सेंटर में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों टन प्लास्टिक का दाना जलकर खाक हो गया है।
आग की सूचना मिलते ही बीएसपी की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती रहीं। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसकी अधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भिलाई स्टील प्लांट के नेवई में इस्पात संयंत्र द्वारा ही एसआरएम सेंटर बनाया है।
यहां भिलाई के सेक्टर एरिया और टाउनशिप से निकलने वाले कचरे को अलग किया जाता है। कचरों से प्लास्टिक अलग किया जाता है। गीले कचरे से खाद आदि बनाने की प्रक्रिया होती है और प्लास्टिक से दाने तैयार किए जाते हैं। इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला